Breaking

Your Ads Here

Tuesday, August 4, 2026

पिछड़ा वर्ग आयोग में पेश हुए एसपी देहात और एडीएम ई



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शोषित क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत ने बताया कि वंश कुशवाहा की मौत के मामले में एसएसपी की ओर से एसपी देहात अभिजीत कुमार व कमिश्नर की ओर से एडीएम ई विजयवर्धन तोमर राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग नई दिल्ली में पेश हुए।


अधिकारियों ने आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति को बताया कि कमिश्नर मेरठ और एसएसपी मेरठ कांवड़ यात्रा के चलते आयोग में नहीं आ पाए हैं, वंश कुशवाहा के केस के मामले में अधिकारियों ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, विवेचना चल रही है, एनसीबीसी की चेयरपर्सन साध्वी निरंजन ज्योति ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि गंभीरता से विवेचना कर पीड़ित को न्याय दिलाया जाए। सुनवाई के दौरान शोषित क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत ने चेयरपर्सन से कहा कि आपके हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की है और रिपोर्ट दर्ज हुए एक महीना बीत गया, पुलिस ने उससे आगे कोई कार्यवाही नहीं की है। वंश कुशवाहा की मां नील प्रभा ने आयोग से शिकायत की कि थाना प्रभारी जानी व विवेचक इंस्पेक्टर विजय कुमार राय उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं, आयोग ने इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी देहात को उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।



गौरतलब है कि 30 जून को वंश कुशवाहा की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर शोषित क्रांति दल का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत के नेतृत्व में पीड़ित परिवार के साथ राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति से मिली था। गत 28 मई को भोले की झाल के पास रजवाहे में वंश कुशवाहा की उसके दो दोस्तों ने डुबोकर हत्या कर दी थी। सुनवाई के दौरान वंश कुशवाहा की बहन कनिष्का कुशवाहा व शोषित क्रांति दल के मेरठ महानगर अध्यक्ष वरुण कुमार मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here