नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। नगर निगम के वार्ड-57 से पार्षद विक्रांत ढाका को भाजपा पार्षद दल का उपनेता चुने जाने पर पल्लवपुरम रुड़की रोड व्यापार संघ, मोदीपुरम मेरठ द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया।
व्यापार संघ के कार्यालय पल्लव टावर पर आयोजित सम्मान समारोह में अध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने पार्षद विक्रांत ढाका को पटका पहनाकर एवं पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर व्यापार संघ के संरक्षक पूर्ण चंद सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण सैनी, उपाध्यक्ष रवि खुराना, उपाध्यक्ष धीरज चावला, लीगल एडवाइजर राहुल चौधरी, मंत्री दिनेश चौहान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। व्यापार संघ पदाधिकारियों ने विक्रांत ढाका को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

No comments:
Post a Comment