नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सैफी संघर्ष समिति (पंजीकृत) में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी के निर्णय अनुसार, संगठनात्मक समीक्षा के बाद मेरठ जिले की संपूर्ण पदाधिकारी इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।
संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनहित में कार्य करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष व संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हाजी नदीम सैफी को मेरठ जिले का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें उनके आवास 189/ए, जामिया रेजिडेंसी, मेरठ पर नियुक्ति पत्र देकर नया जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। नियुक्ति के बाद नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष हाजी नदीम सैफी ने कहा कि "राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है, मैं अपने समाज के हितों के लिए उसे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निभाऊंगा।" हाजी नदीम सैफी लंबे समय से समाज और संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में मेरठ जिले में संगठन और अधिक मजबूत होगा और वे सैफी समाज के उत्थान, शिक्षा और एकता के लिए बेहतर कार्य करेंगे।
वहीं समिति के राष्ट्रीय महासचिव सलीम सैफी ने बताया कि बहुत जल्द जिले के सभी पदाधिकारियों का एक जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें 2027 में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सहमति से यह निर्णय लिया जाएगा कि किस पार्टी को वोट के अधिकार का समर्थन करना है।
नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष को जल्द ही अपनी नई जिला कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। समिति ने सभी सामाजिक बंधुओं से अपील की है कि वे नए जिलाध्यक्ष को सहयोग प्रदान करें।
आज के इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी, राष्ट्रीय महासचिव मौ० सलीम सैफी, डा० नवाब सैफी, आरिफ सैफी, अनवार सैफी, मन्जूर सैफी, अलीजान सैफी, यूसुफ सैफी, गुलजार सैफी, शहजाद सैफी, इमरान नासिर, इकराम सैफी, इमरान सैफी, मुजफ्फर सैफी, आसिफ सैफी, शमसुद्दीन सैफी, वसीम ठेकेदार, रियाजुद्दीन सैफी, यासीन सैफी, महफूज सैफी, इरफान सैफी, शकील सैफी, फहीमुद्दीन सैफी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment