Sunday, August 23, 2026

समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अल्पसंख्यक सभा की बैठक लखनऊ में सम्पन्न, मिशन 2027 पर मंथन


नित्य संदेश ब्यूरो 
लखनऊ। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अल्पसंख्यक सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयशा फार्म हाउस, लखनऊ में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना कादरी साहब ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री यामीन खान साहब ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से मिशन 2027 को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ रणनीति पर मंथन हुआ। बैठक में यूथ और बूथ को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को पूरी जिम्मेदारी और मेहनत के साथ जमीनी स्तर पर काम करना होगा। दूर-दूर से आए सभी पदाधिकारियों और नेताओं से बड़ी जिम्मेदारी के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया। साथ ही प्रदेश में पीडीए सरकार बनाने को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में देश और प्रदेश भर से सैकड़ों पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे। मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट रज्जू खान, मेरठ से समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव इकराम चौधरी, समाजवादी यूथजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष महमूद कादरी सहित सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment