अशोक कुमार
नित्य संदेश, मेरठ। कैंट क्षेत्र में आज सुबह हो रही झमाझम बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। थाना सदर बाजार क्षेत्र के दुर्गाबाड़ी मोहल्ले में एक पुराना मकान भरभरा कर गिर पड़ा।
बताया जा रहा है कि यह मकान काफी समय से खाली पड़ा था और जर्जर हालत में था। लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की दीवारें कमजोर हो गईं और अचानक ढह गईं। मकान गिरने से गुरुद्वारे और आसपास की गलियों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। मलवा सड़क पर फैलने से लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है। स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
समाचार लिखे जाने तक मौके से मलबा हटाने की कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई थी और न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचा था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मलबा हटवाकर रास्ता खुलवाने की मांग की है।
No comments:
Post a Comment