त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा की बैठक में आरक्षण को आर्थिक आधार पर करने की मांग
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा (रजि.) की एक आवश्यक बैठक मंगल पांडे नगर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दिनेश त्यागी ने की, जबकि संचालन संजय त्यागी ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रदीप त्यागी ने कहा कि आरक्षण के कारण लगातार देश से प्रतिभाओं का पलायन हो रहा है। देश में प्रतिभाओं का गला घोंटा जा रहा है, इसलिए देश से आरक्षण रूपी कैंसर को समाप्त किया जाना जरूरी है। प्रदेश संगठन मंत्री सुनील त्यागी राजपुर ने कहा कि आरक्षण का आधार जाति नहीं बल्कि केवल आर्थिक होना चाहिए अर्थात हर जाति के केवल गरीब व्यक्ति को ही आरक्षण मिलना चाहिए।
प्रदेश महासचिव देवेन्द्र त्यागी ने कहा कि आज हर जाति में उद्योगपति, बिल्डर, फैक्ट्रियों के मालिक, कालोनाईजर हैं और हर जाति में गरीब व्यक्ति भी है, इसलिए आरक्षण का आधार जाति नहीं होना चाहिए, बल्कि आरक्षण नियमावली में संशोधन करके आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाना चाहिए। इस दौरान मुख्य रूप से सचिन त्यागी, प्रमोद त्यागी, पुनीत त्यागी, योगेन्द्र त्यागी, अनुज त्यागी नगला, विजय त्यागी, राजपाल त्यागी, सत्येन्द्र त्यागी, राहुल त्यागी, सुशांत त्यागी, अमरेश त्यागी, विकास त्यागी, अंकुर त्यागी आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment