Breaking

Your Ads Here

Friday, August 21, 2026

त्यागी महासभा ने सांसद ओवैसी को लिखा पत्र, आरक्षण को आर्थिक आधार पर करने की मांग


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा (रजि.) ने सांसद असदुद्दीन ओवैसी को पत्र लिखकर आरक्षण व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन की मांग की है।

संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रदीप त्यागी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश त्यागी खन्द्रावली द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि हिन्दू और मुस्लिम समाज की कुछ जातियाँ इतनी गरीब हैं कि उनकी हालत दलितों से भी ज्यादा बदतर है।

पत्र में उदाहरण देते हुए कहा गया है कि मुस्लिम समाज की सैफी, अंसार, हज्जाम, इदरीसी, गद्दी, रंगरेज, फकीर, मिरासी, चिकवा, भटियारा आदि जातियों की आर्थिक हालत दलितों के मुकाबले काफी खराब है, इसके बावजूद ये जातियाँ दलितों जैसा आरक्षण और सरकारी सुविधाएं प्राप्त नहीं कर पा रही हैं।

पत्र में कहा गया है कि अब आरक्षण में बदलाव होना चाहिए ताकि इन गरीब मुस्लिम जातियों सहित सभी धर्मों की गरीब जातियों को आरक्षण का लाभ मिल सके। देश के विकास के लिए मंदिर-मस्जिद के विवाद से ऊपर उठना पड़ेगा।

अंत में ओवैसी से निवेदन किया गया है कि वे आरक्षण को आर्थिक आधार पर कराने में सहयोग प्रदान करें ताकि सभी धर्मों और जातियों के गरीब लोगों को आरक्षण का लाभ मिल सके।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here