
• ऊर्जा का संरक्षण ही सतत और सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है-मेजर डॉ. संजय सोहनी, प्राचार्य
नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। माँ कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय, इंदौर में भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत अक्षय ऊर्जा दिवस का आयोजन प्राचार्य मेजर डॉ. संजय सोहनी की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने ऊर्जा के महत्व एवं संरक्षण के उपाय बताते हुए विद्यार्थियों से अपने घर एवं आसपास ऊर्जा संरक्षण का संदेश पहुँचाने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता डॉ. प्रियंका ढलवानी ने ऊर्जा के विभिन्न स्रोतों, अक्षय ऊर्जा के महत्व तथा सतत विकास के लिए इसके बढ़ते उपयोग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। डॉ. श्रद्धा पटेल ने अक्षय ऊर्जा को पर्यावरणीय एवं सामाजिक समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। डॉ. विनय दशोरे ने जल, अग्नि, आकाश एवं पृथ्वी से प्राप्त ऊर्जा स्रोतों तथा दैनिक जीवन में ऊर्जा की आवश्यकता एवं संरक्षण के उपायों की जानकारी दी। डॉ. आनंद सिंह ठाकुर ने भूतापीय ऊर्जा के स्रोत एवं उपयोग पर प्रकाश डाला।
डॉ. प्रगति जैन ने विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों को ऊर्जा संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी डॉ. स्मिता चैतन्य सहित 70 विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण की सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन भारतीय ज्ञान परंपरा प्रभारी डॉ. निशांत मिश्रा ने किया तथा आभार डॉ. फातिमा जमाली ने व्यक्त किया।

इसी अवसर पर यूथ रेडक्रॉस संयोजक प्रो. साधना सचदेवा के संयोजन में आसरा एनजीओ की कार्यक्रम अधिकारी स्वाति शर्मा ने एड्स, हेपेटाइटिस एवं नशामुक्ति विषय पर विद्यार्थियों को जागरूक किया।
No comments:
Post a Comment