Breaking

Your Ads Here

Thursday, August 20, 2026

परीक्षितगढ़ के समाजसेवी मुन्ना कुरैशी का निधन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी मुन्ना कुरैशी का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। उन्हें नगर के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।जनाजे में सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी।


उनके आवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे लोगों में नगर पंचायत चेयरमैन हिटलर त्यागी, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, पूर्व विधायक प्रभु दयाल वाल्मीकि, सपा नेता किशोर वाल्मीकि, सनवर सैफी, डॉ. साजाद अली, अमित त्यागी, प्रमोद राहुल त्यागी, पत्रकार जयवीर त्यागी, रवि गौतम सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। बताया गया कि मुन्ना कुरैशी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते थे। उनके निधन से नगर ने एक सच्चे समाजसेवी को खो दिया है। परिवार में अब बड़े पुत्र उमर फारूक पर परिवार के साथ-साथ राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक जिम्मेदारियों का भार बढ़ गया है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here