Breaking

Your Ads Here

Saturday, August 8, 2026

इंदौर में सजा विशेष हैंडमेड आर्ट, क्राफ्ट एवं राखी मेला, हर बजट में मिलेंगे आकर्षक हस्तनिर्मित उत्पाद

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। कस्तूरबा गांधी महिला कल्याण केंद्र द्वारा 8, 9 एवं 10 अगस्त 2026 को प्रीतम लाल दुआ आर्ट गैलरी में "Art of Creation - 19th Edition" के अंतर्गत विशेष हैंडमेड आर्ट, क्राफ्ट एवं राखी मेले का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजक सपना राठौर ने बताया कि मेले में केवल हस्तनिर्मित राखियों ही नहीं, बल्कि महिलाओं और कलाकारों द्वारा तैयार किए गए हैंडमेड गिफ्ट आइटम, पेंटिंग्स, होम डेकोर, क्राफ्ट, ज्वेलरी, मेहंदी, लाइफ पोर्ट्रेट सहित अनेक आकर्षक उत्पाद हर बजट में उपलब्ध रहेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों एवं महिला उद्यमियों को मंच प्रदान करना और उनकी कला को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।

क्राफ्ट एग्जीबिशन में इतना आइटम होममेड के द्वारा स्टार लगाए जिसमें फैब्रिक पेंटिंग साड़ी पर फैब्रिक पेंटिंग, दुपट्टे पर पेंटिंग, गोंड आर्ट पेंटिंग,  पाईप रेलीनर,  चाकलेट बुके,  लिपन आर्ट,  होममेड हर्बल स्कीन केयर,  हाथों से बनी राखियाँ , हार 30 स्टाल है।

प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक खुली रहेगी। आयोजकों ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार सहित एक बार अवश्य पधारें, हस्तनिर्मित उत्पादों की अनूठी दुनिया का अनुभब करें तथा स्थानीय कलाकारों और महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here