Tuesday, August 4, 2026

श्रावण कांवड़ यात्रा को लेकर ADG जोन मेरठ भानु भास्कर सख्त, कंट्रोल रूम और भुमिया पुल का किया निरीक्षण


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। श्रावण कांवड़ यात्रा 2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में मंगलवार को ADG जोन मेरठ भानु भास्कर ने मेरठ रिजर्व पुलिस लाइन में स्थित एकीकृत केंद्रीय कमांड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।

ADG जोन ने CCTV कंट्रोल रूम में लगे कैमरों की मॉनिटरिंग व्यवस्था को परखा और कांवड़ मार्गों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

इसके बाद ADG जोन भानु भास्कर ने पुलिस बल के साथ जनपद मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्रांतर्गत भुमिया पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को चेक किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और शिवभक्तों की सुरक्षा को लेकर सभी संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment