नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। श्रावण कांवड़ यात्रा 2026 के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
मंगलवार को ADG जोन मेरठ भानु भास्कर ने मेरठ रिजर्व पुलिस लाइन में स्थित एकीकृत केंद्रीय कमांड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने CCTV कंट्रोल रूम में चल रही निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया।
ADG जोन ने कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा मार्गों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर CCTV के माध्यम से सतर्क दृष्टि रखी जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामान्य स्थिति पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित कर त्वरित कार्रवाई की जाए।
No comments:
Post a Comment