Saturday, August 15, 2026

80वें स्वतंत्रता दिवस पर आदर्श पब्लिक स्कूल अर्नावली में गूंजे देशभक्ति के तराने

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। आदर्श पब्लिक स्कूल अर्नावली में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास, देशभक्ति और गर्व के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डिप्टी एसपी शिवराज सिंह (U.P. कैडर) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय कवि सत्यपाल सत्यम, पूर्व IAS प्रभात राय, कैप्टन अजय, सुनील शर्मा – मुख्य यातायात प्रशिक्षक एवं राष्ट्रीय उप सचिव, मिशिका सोसाइटी TSI संजीव तथा राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) एवं दैनिक भास्कर सिटी इंचार्ज अशोक सोम शामिल रहे।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नाटक, गीत, नृत्य और भाषणों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को याद किया। बच्चों की जोशीली और भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने सभागार में देशभक्ति की लहर दौड़ा दी और सभी दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए।

इस अवसर पर पूर्व डिप्टी एसपी शिवराज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी हमें बलिदान से मिली है। युवाओं को अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्र सेवा को अपना धर्म बनाना होगा। नशे और अपराध से दूर रहकर देश निर्माण में अपना योगदान दें।" पूर्व IAS प्रभात राय ने बच्चों से कहा कि *"किताबों का बस्ता ही संसार बस है। आप जीवन में जैसा बनना चाहते हो बन सकते हो। स्वतंत्रता दिवस हमें अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। शिक्षा के साथ-साथ चरित्र निर्माण और देश सेवा की भावना हर छात्र में होनी चाहिए।"*
राष्ट्रीय कवि सत्यपाल सत्यम ने अपनी कविता और ओजस्वी वाणी से माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। उन्होंने कहा, "आजादी की कीमत को समझो, शहीदों के सपनों को साकार करो। कलम से अन्याय के खिलाफ लड़ो और सच का साथ दो।" उनकी कविता पर पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। विद्यालय के अध्यक्ष नरेश चन्द्र शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में देशप्रेम और अनुशासन की भावना जागृत करते हैं।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। पूरे विद्यालय परिसर "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के नारों से गूंज उठा।

No comments:

Post a Comment