Monday, August 24, 2026

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर परीक्षितगढ़ में निकली समरसता कलश यात्रा



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़, मेरठ। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में शताब्दी नगर क्षेत्र में समरसता यात्रा का आयोजन उत्साह एवं श्रद्धा के साथ किया गया।


यह भव्य कलश यात्रा अमरीश कोरी के शताब्दी नगर स्थित आवास से प्रारंभ होकर शताब्दी नगर स्थित माधव कुंज स्कूल प्रांगण में स्थित सिद्धबली हनुमान मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के समरसता, समानता, सेवा और सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। यात्रा में प्रमुख रूप से अमरीश कोरी, अध्यक्ष आदित्य शर्मा (चीनू), सुनील वर्मा, योगेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा, यतेंद्र गुर्जर सहित कॉलोनी की बड़ी संख्या में महिला शक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


यात्रा के समापन अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के आदर्शों पर चलकर ही समरस और सशक्त समाज की स्थापना संभव है और सभी ने एकजुट होकर समाज में सद्भाव, समानता और भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश दिया

No comments:

Post a Comment