Wednesday, August 5, 2026

अर्बन कंपनी लिमिटेड ने नेटिव एम3 और एम3 प्रो वॉटर प्योरिफायर लॉन्च किए

 


नित्य संदेश ब्यूरो


नोएडा। अर्बन कंपनी लिमिटेड ने नेटिव एम3 और एम3 प्रो वॉटर प्योरिफायर लॉन्च किए हैं। नेटिव पोर्टफोलियो में ये दोनों फिल्टर अर्बन कंपनी के नए स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स हैं। इन्हें ज्यादा भरोसेमंद और सुगम वॉटर प्योरिफिकेशन के लिए बनाया गया है। नेटिव एम3 प्रो में प्रीमियम डिजाईन, टेक्नोलॉजी पर आधारित मॉनिटरिंग और तीन साल तक चलने वाले फिल्टर हैं। साथ ही, ये प्योरिफायर तीन साल की अनकंडीशनल वॉरंटी के साथ आते हैं।


अर्बन कंपनी के को-फाउंडर एवं सीओओ, वरुण खैतान ने कहा, ‘‘वॉटर प्योरिफायर उद्योग में बार-बार सर्विसिंग और फिल्टर रिप्लेस कराना तथा मेंटेनेंस पर काफी ज्यादा खर्च करना आम हो गया है। हमारा मानना है कि ग्राहकों को इससे बेहतर ओनरशिप का अनुभव मिलना चाहिए। नेटिव एम3 प्रो लॉन्ग-लाईफ फिल्ट्रेशन, कनेक्टेड मॉनिटरिंग और भरोसेमंद आफ्टर-सेल्स सपोर्ट द्वारा इन समस्याओं को हल करता है। साथ ही, यह तीन साल की अनकंडीशनल वॉरंटी के साथ आता है। यह लॉन्च ऐसे प्रोडक्ट बनाने की हमारी फिलॉसफी प्रदर्शित करता है, जो टिकाऊ हों, समझदारी से डिजाईन किए गए हों और इस्तेमाल में आसान व स्मार्ट हों।’’ पहले नेटिव वॉटर प्योरिफायर की सफलता को आगे बढ़ाते हुए नेटिव एम3 सीरीज ड्यूरेबल है और लॉन्ग-टर्म ओनरशिप का बेहतर अनुभव प्रदान करती है। ये पारंपरिक आरओ सिस्टम से अलग हैं, जिनमें बार-बार सर्विसिंग और फिल्टर बदलने की जरूरत पड़ती है। नेटिव एम3 सीरीज कम से कम मेंटेनेंस के साथ ओनरशिप की लागत को कम करने के लिए बनाई गई है। इसके लंबे चलने वाले फिल्टर और कम मेंटेनेंस के कारण ग्राहक नौ सालों में 26,000 रुपये से अधिक बचत कर सकते हैं।



नेटिव एम3 को अर्बन कंपनी के नेटिव वॉटर प्योरिफायर की लगातार वृद्धि से प्रेरित होकर लॉन्च किया गया है। वित्तवर्ष 2026 में नेटिव के ऑपरेशंस ने साल-दर-साल 130 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए 267 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया। वहीं कंपनी की नेट ट्रांजैक्शन वैल्यू (एनटीवी) साल-दर-साल 122 प्रतिशत बढ़कर 345 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी के प्लेटफॉर्म्स पर इसकी कंज्यूमर रेटिंग 4.5-स्टार और कस्टमर रिन्युअल रेट 75 प्रतिशत है, जिससे नेटिव के लाईफसायकल सर्विस मॉडल में ग्राहकों का मजबूत विश्वास प्रदर्शित होता है।



नेटिव बेहतरीन हार्डवेयर, प्रोफेशनल इंस्टॉलेशन, टेक्नोलॉजी-इनेबल्ड मॉनिटरिंग और अर्बन कंपनी की भरोसेमंद आफ्टर-सेल्स सर्विस के साथ आता है। प्रोडक्ट और सर्विस को आपस में मिलाकर कंपनी का उद्देश्य होम अप्लायंस की ओनरशिप में परिवर्तन लाना तथा वन-टाईम प्रोडक्ट सेल से आगे बढ़कर ग्राहकों को विश्वसनीयता, पारदर्शिता और लाईफसायकल वैल्यू प्रदान करना है।

No comments:

Post a Comment