Monday, August 31, 2026

साहित्यकार ज्योति जैन के साक्षात्कार का 2 सितम्बर को विविध भारती से प्रसारण, रेडियो सखी ममता सिंह करेंगी संवाद

• विविध भारती पर शहर की साहित्यकार ज्योति जैन का साक्षात्कार


नित्य संदेश, इंदौर। इंदौर की जानीमानी कथाकार ज्योति जैन को सुनिए विविध भारती पर. 

 

इंदौर शहर के साहित्य जगत के लिए गौरव और हर्ष का विषय है कि 2 सितम्बर को विविध भारती मुंबई द्वारा साहित्यकार ज्योति जैन से साक्षात्कार का प्रसारण किया जाएगा. 


इसे शाम 4.00 बजे से 5 बजे तक सुना जा सकेगा जिसका पुनः प्रसारण अगले दिन भी होगा. कार्यक्रम की अवधि 1 घंटे की है। 


इस कार्यक्रम में रेडियो सखी ममता सिंह ने ज्योति जी से विस्तार से संवाद किया है. 


ज्योति जैन के लेखन संसार, सृजन यात्रा और लेखन प्रक्रिया के अलावा सामाजिक सरोकारों और निजी जीवन के भी हर आयाम पर चर्चा की गई है. कार्यक्रम  एक भाग में प्रसारित किया जाएगा जिसे बुधवार 2 सितंबर 2026 को सुना जा सकेगा. 


वामा साहित्य मंच के पदाधिकारियों ने अपनी अध्यक्ष की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है.





No comments:

Post a Comment