नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शिक्षासेतु की डालमपुर शाखा ने मंगलवार को संकल्प प्रतियोगिता के 22 विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया ।
शिक्षासेतु के संचालक के पी सिंह ने बताया कि बाल मनोभूमि में देश सेवा के बीज रोपने हेतु की गई इस अनूठी प्रतियोगिता में विभिन्न कालेजों के ग्रामीण छात्र छात्राओं ने स्वच्छता,कर्तव्य निभाने,सेना में जाने, पर्यावरण बचाने, जरूरतमंदो की मदद करने व निर्धनों को फ्री पढ़ाने जैसे सराहनीय संकल्प किए थे। इस प्रतियोगिता में अनुषा सर्वोत्तम तथा ओसिका व आस्था पूनिया अति उत्तम व 11 प्रतिभागियों के संकल्प उत्तम रहे। विजेताओं को प्रशस्तिपत्र,रिस्ट वाच व नगद पुरस्कार प्रदान किए गए।

No comments:
Post a Comment