Sunday, August 23, 2026

पद्मावती उमेशचंद शिशु मंदिर में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 18 विशेषज्ञों ने दी सेवाएं

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। पद्मावती उमेशचंद सरस्वती शिशु मंदिर मेघराजपुर स्थित विद्यालय परिसर में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों को विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हरबीर पाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मेरठ डॉ. रामप्रसाद उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज मेरठ के प्राचार्य डॉ. आर. सी. गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। 

शिविर में चेस्ट फिजिशियन, फिजिशियन, जनरल सर्जन, नेत्र रोग, बाल रोग, ईएनटी, दंत रोग, स्त्री रोग, ऑर्थोपेडिक सहित कुल 18 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में आए मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भगत सिंह सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment