Wednesday, July 15, 2026

बिजली समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा, सीएम के नाम ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। पत्र के माध्यम से बिजली समस्याओं से राहत की मांग की।


आरोप लगाया कि वर्तमान में बिजली विभाग द्वारा लगातार नए-नए नियम बनाकर उपभोक्ताओं का आर्थिक उत्पीड़न किया जा रहा है। बिजली की बढ़ती महंगाई के कारण उत्तर प्रदेश के उद्योग व व्यापार पड़ोसी राज्यों में पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। इससे आने वाले समय में प्रदेश सरकार को राजस्व की भारी हानि उठाना तय है। बताया कि उत्तर प्रदेश का व्यापार और उद्योग राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यदि बिजली विभाग के इस तानाशाही और दमनकारी रवैये को न रोका गया, तो प्रदेश का औद्योगिक विकास पूरी तरह ठप हो जाएगा।

No comments:

Post a Comment