शीरी अंसारी
नित्य संदेश, मेरठ। मानसून की पहली फुहारों और सावन के आगमन की खुशी में गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के नन्हें मुन्नों ने खास अंदाज में जश्न मनाया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने गीत, नृत्य और छातों के साथ की गई मजेदार गतिविधियों के जरिए सावन के आगमन पर अपनी खुशी जाहिर की।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और "सावन आया है" गीत से हुई। इसके
बाद बच्चों ने रंग-बिरंगी छातियां, रेनकोट और रेनबूट्स पहनकर
ग्राउंड में रेन डांस किया। "पेपर बोट रेस", "पडल जम्पिंग" और
"छाता सजाओ" जैसी गतिविधियों ने माहौल को और खुशनुमा बना दिया।
शिक्षिकाओं ने बच्चों को सावन के महत्व और प्रकृति से जुड़ाव के बारे में भी
बताया। प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल दीक्षित ने कहा, "इस तरह की गतिविधियों से बच्चों
में प्रकृति के प्रति प्रेम और उत्सव मनाने की भावना विकसित होती है। सावन हमें नई
ऊर्जा और हरियाली का संदेश देता है।"

No comments:
Post a Comment