नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कलेक्ट्रेट सभागार में आज जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन से संबंधित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आहूत की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़ाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जो प्रतिष्ठान जीएसटी विभाग में पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें चिन्हित कर खाद्य सुरक्षा लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन के दायरे में लाया जाए।
कावड़ यात्रा को लेकर सख्त निर्देश
आगामी कावड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि-
1. सभी खाद्य प्रतिष्ठानों / दुकानों पर खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए।
2. सभी दुकानों पर रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से लगाई जाए। 3. दुकानों पर क्यूआर कोड भी प्रदर्शित किया जाए।
4. खाद्य प्रतिष्ठानों के किचन का नियमित निरीक्षण किया जाए।
5. खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
इसके साथ ही कावड़ शिविरों के संचालन के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए और अधिकारियों को निरंतर सघन निरीक्षण अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आबकारी अधिकारी, अपर जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सूचना अधिकारी, अधिशासी अधिकारी तथा ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment