Wednesday, July 29, 2026

चोरी की स्कूटी के साथ दो गिरफ्तार, तीसरा फरार



गुलाम नबी

नित्य संदेश, किठौर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक चोरी की स्कूटी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है, जबकि तीसरे को फरार होना बताया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा बुधवार को चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान नगर के हापुड़ रोड पर स्थित आईएम इंटर कॉलेज के पास बिना नंबर काले रंग की स्कूटी पर सवार तीन लोगों को रुकने का इशारा किया। पुलिस की मंशा भाप स्कूटी सवार वापस मोड़कर भागने लगे। पुलिस न पीछा कर दो लोगों को दबोच लिया जबकि तीसरा भागने में सफल रहा। पूछताछ करने पर इन्होंने अपना नाम सचिन पुत्र जगदीश निवासी ग्राम नानपुर गढ़मुक्तेश्वर और समीर पुत्र मुशाहिद निवासी नित्यानंदपुर थाना किठौर बताया है। 

इंस्पेक्टर किठौर सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि स्कूटी के चेचिस नंबर के आधार पर ई चालान ऐप्स द्वारा पता चला कि उक्त बरामद स्कूटी गत 26 जुलाई को नानपुर से चोरी हुई थी जिसका गढ़मुक्तेश्वर में मुकदमा दर्ज हो। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया है

No comments:

Post a Comment