Saturday, July 4, 2026

सीसीटीवी निगरानी एवं परीक्षा संचालन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) के दृष्टिगत जिलाधिकारी डा. वीके सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर वहां संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराए जाने हेतु की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा श्री सनातन धर्म कन्या इंटर कालेज, इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कालेज सहित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण किया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा जांच, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, कंट्रोल रूम, कक्ष निरीक्षण व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने केन्द्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों से परीक्षा संचालन के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं शुचिता बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता के साथ कार्य किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में स्थापित मॉनिटरिंग व्यवस्था का अवलोकन करते हुए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा केन्द्रों की निगरानी व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर संबंधित अधिकारीगण, केन्द्र व्यवस्थापक एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

No comments:

Post a Comment