Wednesday, July 29, 2026

कांवड़ यात्रा के लिए हाईटेक हुआ पुलिस का एकीकृत कमांड कंट्रोल रूम

 

-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को कराया कंट्रोल रूम का निरीक्षण


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। सावन में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए एकीकृत केंद्रीय कमांड कंट्रोल रूम को पूरी तरह हाईटेक बनाया गया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने पत्रकारों को कंट्रोल रूम का निरीक्षण कराया और वहां स्थापित अत्याधुनिक तकनीक और निगरानी व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ से होकर उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों के लाखों कांवड़ि गुजरेंगे। उनकी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए जिलेभर में लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। इस कंट्रोल रूम से प्रमुख कांवड़ मार्गों पर 24 घंटे हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।


सोशल मीडिया और फर्जी खबरों पर भी पैनी नजर

कंट्रोल रूम में सुरक्षा के साथ-साथ अफवाहों पर रोकथाम के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए अलग स्क्रीन लगाई गई है। यहां भ्रामक, फर्जी या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई होगी। समाचार चैनलों और मीडिया रिपोर्टों की निगरानी के लिए भी अलग स्क्रीन स्थापित की गई है। यदि कांवड़ यात्रा से जुड़ी कोई फर्जी या भ्रामक खबर चलती है, तो उसका तुरंत संज्ञान लेकर खंडन और कार्रवाई की जाएगी।


ये कहना है एसएसपी का

एसएसपी का कहना है कि आधुनिक तकनीक और रियल टाइम मॉनिटरिंग से इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया गया है, जिससे शिवभक्तों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का माहौल मिल सके।

No comments:

Post a Comment