Breaking

Your Ads Here

Tuesday, July 28, 2026

सदगुरु अण्णा महाराज संस्थान में गुरु पूर्णिमा उत्सव 29 जुलाई को मनाया जाएगा

नवीन मौर्य 

नित्य संदेश, इन्दौर। पलसीकर कॉलोनी स्थित श्री दत्त माउली सदगुरु अण्णा महाराज संस्थान में गुरु पूर्णिमा उत्सव बुधवार दिनांक 29 जुलाई को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा।संस्थान परिसर में स्थापित मूर्तियों का आकर्षक श्रंगार होगा। दोपहर 12 बजे आरती होगी।इसके पश्चात गुरु पादुका की पालकी यात्रा परिसर में निकाली जाएगी।पपु अण्णा महाराज के दर्शन और गुरुदीक्षा दी जाएगी। शाम 7 बजे सदगुरू पाध्यपूजन एवं महाराजश्री के आशीर्वचन होंगे।साथ ही प्रसाद वितरण भी होगा।

संस्थान के शरद जपे ने  जानकारी देते हुए बताया की   28 जुलाई मंगलवार को श्री दत्त माउली अण्णा महाराज भजनी मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुति एवं गुरुशिष्य संवाद संस्थान परिसर में हुआ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here