नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में 21 से 25 जुलाई 2026 तक सीबीएसई बैडमिंटन चैंपियनशिप बालक वर्ग की क्लस्टर प्रतियोगिता 2026-27 होगी।
पाँच दिवसीय इस प्रतियोगिता में उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड से स्कूलों की टीमें हिस्सा लेंगी। विद्यालय प्रबंधक योगेश त्यागी ने बताया कि संस्था को सीबीएसई बैडमिंटन चैंपियनशिप बालक वर्ग की क्लस्टर प्रतियोगिता करवाने का अवसर दूसरी बार प्राप्त हुआ। 20 जुलाई 2026 को स्कूल में आयोजित प्रेस वार्ता में विद्यालय प्रबंधन की ओर से अनुभा त्यागी ने बताया कि सीबीएसई बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड, नोएडा, आगरा, गाजियाबाद, मथुरा, रुड़की, हरिद्वार, देहरादून, रुद्रपुर, नैनीताल, हल्द्वानी, मेरठ व फिरोजाबाद से टीमों के रजिस्ट्रेशन हुए हैं। टूर्नामेंट के लिए विद्यालय में पांच बैडमिंटन कोर्ट तैयार किए गए हैं।
इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मेरठ शहर के मंडलायुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी द्वारा किया जाएगा एवं जिला हॉकी के कोशाध्यक्ष व जिला कबड्डी के चेयरमैन रजनीष कौशल गेस्ट ऑफ होनर रहेगें। प्रधानाचार्य संगीता कश्यप ने बताया कि इस प्रतियोगिता का नामांकन 21 जुलाई को आरंभ होगा और 22 जुलाई से मैच शुरू होंगे। यह आयोजन खिलाड़ियों को एक श्रेष्ठ मंच प्रदान करेगा। साथ ही क्षेत्र में खेल संस्कृति को भी सुदृढ़ करेगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर के लिए पात्र होंगे। सभी प्रतिभागियों के लिए ठहरने, भोजन व प्राथमिक चिकित्सा और परिवहन की व्यवस्था विद्यालय परिसर में ही की गई है।
आयोजक सचिव सुशील त्यागी ने बताया कि 540 विद्यालय से अधिक और लगभग 3,140 विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इनमें आयु-वर्ग अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 के एकल व युगल मैच खेले जाएंगे। इस अवसर पर नितिन चौधरी, रहीम, मजहर, राहुल कुमार, जितेन्द्र कुमार मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment