Breaking

Your Ads Here

Tuesday, July 21, 2026

केडीएफ पौधारोपण अभियान: स्कूल में लगे 11 फलदार पौधे

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक उन्मूलन संस्था कांति देवी (केडी) फाउंडेशन (केडीएफ) द्वारा जारी पौधारोपण महा अभियान के तहत मंगलवार को छीपी टैंक स्थित सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल में जामुन, आंवला सहित 11 फलदार पौधे लगाए गए।


स्कूल के प्रिंसिपल आकाश मसीह, केडीएफ संरक्षक संजीव जैन (जैनसंस), राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट हिना रस्तोगी, उपाध्यक्ष वसीम अहमद, केडीएफ सचिव मानसी स्वामी, कोऑर्डिनेटर एम. जॉन, सीनियर टीचर आर्थर दास, माइकल एन्थोनी, एस. मधु के साथ-साथ स्कूल की 21 छात्र-छात्राओं ने स्कूल कैंपस में 11 फलदार पौधे रोपे, साथ ही उनकी देखभाल का जिम्मा भी लिया। इस दौरान सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल, छीपी टैंक के प्रिंसिपल आकाश मसीह ने पर्यावरण व पौधारोपण के क्षेत्र में कांति देवी फाउंडेशन (केडीएफ) के कार्यों की सराहना की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here