Breaking

Your Ads Here

Saturday, June 13, 2026

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत OPD/IPD मॉड्यूल कार्यशाला का आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के अंतर्गत OPD/IPD मॉड्यूल संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मेडिकल कॉलेज के विभिन्न क्लीनिकल विभागों के संकाय सदस्यों एवं जूनियर रेजिडेंट्स ने सहभागिता की।

उप प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज मेरठ, डॉ. ज्ञानेश्वर टोंक ने अपने संबोधन में कहा कि यह डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि ABHA (आभा) आईडी के उपयोग के माध्यम से इस व्यवस्था को मेडिकल कॉलेज की सभी ओपीडी में प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा, जिससे मरीजों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी। 

प्रोफेसर आभा गुप्ता, नोडल अधिकारी (ABDM) एवं कार्यकारी विभागाध्यक्ष, मेडिसिन विभाग ने बताया कि यह प्रशिक्षण आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि अब ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों को ऑनलाइन ई-प्रिस्क्रिप्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य अभिलेखों का सुरक्षित एवं सुगम डिजिटल प्रबंधन सुनिश्चित होगा।

कार्यशाला में OPD/IPD मॉड्यूल के उपयोग, ऑनलाइन पंजीकरण, ई-प्रिस्क्रिप्शन निर्माण, डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन तथा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की विभिन्न सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यशाला में डॉ. गौरव गुप्ता, डॉ. स्नेह लता वर्मा, डॉ. रिजवान, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. लोकेश कुमार सिंह, डॉ. सोनम गुप्ता, डॉ. प्रतिभा अग्रवाल, डॉ. ज्योति चौधरी, डॉ. सचिन गर्ग, डॉ. अनूप राज, डॉ. मनोज कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के जूनियर रेजिडेंट्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रंजन कुमार, बाल रोग विभाग द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here