Breaking

Your Ads Here

Sunday, June 14, 2026

स्वामी कर्मवीर के मार्गदर्शन में योग शिविर का आयोजन

 नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति के कुशल दिशा निर्देशन में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिसर में स्वामी कर्मवीर के मार्गदर्शन में योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 

यह योग शिविर 15 जून सोमवार से 21 जून रविवार तक प्रतिदिन प्रातः 5.00 बजे से 7.00 बजे तक चलेगा। इस शिविर में विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र छात्राओं के अतिरिक्त शहर के गणमान्य नागरिक एवं मेरठ के जनप्रतिनिधी भी योग द्वारा स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करते हैं। प्रधानमंत्री द्वारा इस वर्ष योग दिवस की थीम है "Yoga for Healthy Ageing" अर्थात "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग"

प्रधानमंत्री योग द्वारा संदेश देना चाहते हैं कि यदि सभी नागरिक योग को दिनचर्या का भाग बना लेते हैं तो शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करते हैं। योगाभ्यास के द्वारा बढ़ती उम्र के साथ आने वाली बिमारियों और परेशानियों को रोका जा सकता है। एकाकी एवं आधुनिक जीवन में आने वाली व्याधियां जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, अस्थमा और वात रोगों से बचने के लिए भी योगाभ्यास बहुत महत्वपूर्ण है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here