Breaking

Your Ads Here

Monday, June 15, 2026

जवाहर मार्ग पर फर्नीचर शॉप में भीषण आग, तीन मंजिल तक पहुंचीं लपटें, ट्रैफिक प्रभावित, लाखों का सामान खाक

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। जवाहर मार्ग पर सोमवार देर शाम एक फर्नीचर की दुकान में आग लग गई। तीन मंजिला दुकान में आग की लपटें ऊपर तक पहुंच गईं। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।


फायर ब्रिगेड अधिकारियों के मुताबिक, घटना शाम करीब साढ़े सात बजे की है। नंदलालपुरा के पास स्थित प्रिंस फर्नीचर की दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। आग पर काबू पाने के लिए तीन पानी के टैंकर भी बुलाए गए।


करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद निचले हिस्से की आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया, लेकिन ऊपरी मंजिलों में आग बुझाने का काम देर रात तक जारी रहा।


दोनों ओर का ट्रैफिक रोका

आग की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंचे। शुरुआत में लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से ऊपरी हिस्सों में फैल गई।


आगजनी में लाखों रुपए का फर्नीचर जलकर खाक हो गया।क्षेत्र में फर्नीचर और फोम से जुड़े कई प्रतिष्ठान हैं। दमकल की टीम ने समय रहते आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया।आसपास की बिजली बंद की गई।


आग लगने के बाद पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके चलते जवाहर मार्ग और रानीपुरा इलाके में अंधेरा छा गया। एहतियात के तौर पर बिजली विभाग की टीम के साथ ट्रैफिक पुलिस और पड़रीनाथ और कोतवाली थाना पुलिस ने भी मोर्चा संभाला।


आग ने कुछ समय के लिए विकराल रूप ले लिया था,  जानकारी के मुताबिक, आग काफी ऊंचाई तक फैल गई थी, जिससे उसे बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग पर काबू पाने के लिए दुकान के पीछे की गली में भी दमकल की एक गाड़ी तैनात की गई। आग ने कुछ समय के लिए विकराल रूप ले लिया था, जिसके कारण राहत और बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण हो गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here