Sunday, June 14, 2026

रुद्राभिषेक एवं गायत्री यज्ञ का आयोजन किया


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। सामाजिक एवं आध्यात्मिक उत्थान को समर्पित संस्था 'शुभम करोति फाउंडेशन' के द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर प्रातः कालीन सत्र में गायत्री ज्ञान मंदिर, तिलक रोड के प्रांगण में रुद्राभिषेक एवं गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया।

सायंकालीन सत्र में पंचवटी कॉलोनी मवाना रोड स्थित आभा मानव मंदिर वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन के प्रांगण में भजन संध्या, दीप यज्ञ, गौ सेवा, अन्नदान एवं बाल संस्कार शाला आदि कार्यक्रम संपन्न कराए गए।

शांतिकुंज हरिद्वार प्रतिनिधि राजीव सेठ ने यज्ञ संपन्न करवाया । खूबचंद सिंह, माला खंडेलवाल , दुष्यंत राजपूत , पूरन चंद्र शर्मा, आयुष अग्रवाल, अमर अग्रवाल आदि का सहयोग रहा । संस्थापक अध्यक्ष प्रियांक सिंघल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया ।

इस अवसर पर सभी आगंतुकों को पौधे वितरित किए गए. श्री सुरेश चंद्र गोविल व आभा गोविंल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया। श्री सत्यानंद त्यागी एनवायरमेंट क्लब ,पहल एक प्रयास एवं आभा मानव मंदिर वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन के संस्थापक को उनके सामाजिक कार्यो में योगदान के लिए अभिनंदन पत्र के द्वारा सम्मानित किया गया । भावपूर्ण व भक्ति पूर्ण भजनों से व मंत्रोच्चारण से पूरा प्रांगण भक्तिमय हो गया। अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

No comments:

Post a Comment