Sunday, June 21, 2026

योग को अपने जीवन में आत्मसात कीजिए

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सरधना रोड़ कंकरखेड़ा स्थित जगदीश पुरम में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिक्षक विमलकांत कौशिक के मार्गदर्शन में योग किया। उन्होंने बताया कि योगासन एवं प्राणायाम के द्वारा गम्भीर रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है। 

भारतीय योग संस्थान के यशपाल सिंह जांगिड़ ने कहा कि योगासन योग शिक्षक की देखरेख में ही करने चाहिए। जयवीर सिंह ने योग के समूचे विश्व में प्रचार-प्रसार के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी की प्रशंसा की। कार्यक्रम के समापन पर समिति अध्यक्ष महेन्द्र कुमार रस्तौगी ने सबका आभार व्यक्त करते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तनाव मुक्त जीवन के लिए योग को अपने जीवन में आत्मसात कीजिए। स्वस्थ जीवन के लिए योग शैली अपनाइये और नियमित रूप से योग द्वारा अपने जीवन को सुंदर बनाइये।

इस अवसर पर मुकेश कुमार मित्तल,श्रीचंद शर्मा,प्रसुन रस्तोगी,सुमन कांत अरोरा,रामगोपाल शर्मा,अजय मोहन शर्मा,श्याम सुंदर भाटिया, सत्यपाल सिंह,राजेन्द्र सिंह चौहान,रामवीर सिंह,रमा मित्तल,इन्दु रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment