Thursday, June 25, 2026

हनुमान चालीसा से होती है परिवार मे सुख शांति

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़नगर के थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में अखिल विद्या सेवा ट्रस्ट द्वारा विशाल हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और सुन्दर काण्ड की कथा का वर्णन भी किया। परीक्षितगढ़ के इतिहास के बारे में बताते हुए जानकारी दे वही हनुमान चालीसा पाठ अपने आप में ही महत्वपूर्ण है। हनुमान चालीसा पाठ में कृष्ण गोपाल शर्मा, राजू नागर, रामनारायण शर्मा, संजय शर्मा, कपिल यादव, निशांत गर्ग, ओजस्विनी रुहेला, कार्तिक ने एक से बढ़कर एक भजन और रामायण के अनेक प्रसंग सुनाए। जिन्हें सुनकर पूरा थाना परिसर भक्ति भाव में मग्न हो गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी सुधीश सिंह सिरोही धर्मपत्नी यज्ञमान रहे। इस मौके पर विनय कुमार सूर्यवंशी, एस आई कुलदीप यादव, राजकुमार ने हनुमान जी को चोला अर्पित किया। आयोजन में पूनम रुहेला, स्वाति चौधरी, वर्षा सिंह, जितेंद्र चौधरी, अनिल रुहेला,आदि का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment