Thursday, June 25, 2026

निर्जला एकादशी पर संयुक्त व्यापार संघ ने लगाया शर्बत शिविर

 

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़ नगर के मेन बाजार में निर्जला एकादशी पर संयुक्त व्यापार संघ के तत्वाधान में संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री भाजपा नेता गौरव गर्ग उर्फ पोपट  के प्रतिष्ठान पर मीठा शीतल जल पिलाया गया। जहां सैकड़ों लोगों व‌ राहगीरों ने मीठा जल पीकर राहत की सांस ली। इसे सभी ने समाज की सच्ची सेवा बताई। इस मौके पर संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष सुधीर गर्ग, भाजपा नेता सचिन अग्रवाल, पंकज मित्तल, युवा व्यापारी नेता कृष्णा गर्ग, पप्पू भैया, अश्वनी गर्ग, संजीव अग्रवाल, दीपक राजवंशी, आशीष गोयल, नीरज प्रजापति, अतुल अग्रवाल आदि व्यापारियों विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment