Breaking

Your Ads Here

Sunday, June 14, 2026

फलावदा के ग्राम महलका में आयोजित "बहुजन युवा एकता सम्मेलन" में उमड़ा जनसैलाब, हजारों युवाओं ने लिया भाग


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। सरधना विधानसभा क्षेत्र के फलावदा स्थित ग्राम महलका के अनिल फार्म में 14 जून 2026 को आयोजित "बहुजन युवा एकता सम्मेलन" का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में क्षेत्र भर से हजारों की संख्या में बहुजन युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और सामाजिक एकता, जागरूकता तथा भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख हिमांशु सिद्धार्थ रहे। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में आयोजित इस सम्मेलन में युवाओं का जोश देखते ही बनता था। बड़ी संख्या में युवक-युवतियां जुलूस के रूप में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रेरणादायी गीतों पर नाचते-गाते तथा गगनचुंबी नारों के साथ कार्यक्रम स्थल अनिल फार्म पहुंचे।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम पूर्णतः गैर-राजनीतिक था और इसका उद्देश्य किसी दल विशेष का प्रचार-प्रसार नहीं, बल्कि बहुजन समाज के युवाओं को शिक्षा, संगठन, सामाजिक चेतना और आपसी एकता के सूत्र में जोड़ना था। सम्मेलन ने युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और सामूहिक नेतृत्व की भावना को मजबूत करने का कार्य किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विनीत सिद्धार्थ, मुकेश कुमार जाटव (अब्दुल्लापुर), आदेश, आदित्य भास्कर, केपी जाटव, राय बहादुर, राहुल, मोहित सहित अनेक साथियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
सम्मेलन का एक विशेष आकर्षण रागिनी कलाकारों की प्रस्तुति रही। रवि शिवानी हस्तिनापुर की टीम ने अपनी प्रभावशाली रागिनी के माध्यम से बहुजन महापुरुषों के विचारों, सामाजिक जागरूकता और युवा एकता का संदेश देकर उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया।

आयोजकों ने सम्मेलन को ऐतिहासिक बताते हुए सभी आगंतुकों, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि बहुजन समाज की सामाजिक एकता एवं जागरूकता के लिए भविष्य में भी ऐसे सकारात्मक और रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here