Breaking

Your Ads Here

Sunday, June 21, 2026

विद्या विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ‘योग संगम’ का भव्य आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्या विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स एवं विद्या इंटरनेशनल स्पोर्ट्स अकादमी (VISA) द्वारा आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में ‘योग संगम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के बीच योग, ध्यान एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति श्री प्रदीप कुमार जैन, प्रो चांसलर श्री विशाल जैन, कुलपति प्रो. (डॉ.) हिरेन दोशी, कुलसचिव श्री विजय कुमार दुबे, परीक्षा नियंत्रक डॉ. नेहा दोशी तथा फैकल्टी ऑफ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स की डीन डॉ. अनीता कोटपाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए डॉ. निरंजन लाल ने योग के इतिहास, उसकी प्राचीन परंपरा तथा वर्तमान जीवन में उसकी प्रासंगिकता पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक, भावनात्मक एवं आध्यात्मिक संतुलन का भी माध्यम है।

इसके उपरांत अतिथि प्रशिक्षक सुश्री ममता श्रीवास्तव (इंटरनेशनल योगा इंस्ट्रक्टर) ने योग के महत्व को रेखांकित करते हुए विभिन्न योगासन एवं योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अगले चरण में डॉ. अश्वनी कुमार (आर्ट ऑफ लिविंग टीचर) ने ध्यान (डमकपजंजपवद) एवं माइंडफुलनेस के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी प्रतिभागियों को विशेष मेडिटेशन एवं माइंडफुलनेस सत्र के माध्यम से मानसिक शांति, एकाग्रता एवं सकारात्मकता का अनुभव कराया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने यह शपथ ली कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाएंगे तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को अपनाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के शिक्षकगण, अधिकारी, कर्मचारी, एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे । कार्यक्रम ने सभी प्रतिभागियों को स्वास्थ्य, सामंजस्य एवं मानवता के संदेश से प्रेरित किया तथा योग के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here