Breaking

Your Ads Here

Friday, June 19, 2026

कार हटाने को लेकर विवाद, युवक को मारी गोली, निरीक्षण करने पहुंचें एडीजी

 

नित्य संदेश ब्यूरो

बुलंदशहर। एडीजी भानु भास्कर द्वारा शुक्रवार को पुलिस बल के साथ जनपद बुलन्दशहर के थाना औरंगबाद क्षेत्रान्तर्गत सियाना रोड घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। ग्राम रजवाना में पीड़ित परिवार व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ वार्ता की। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु सर्व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।


बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव रजवाना में एक युवक को गोली मारने का गंभीर मामला सामने आया है। यह घटना कार हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। गंभीर रूप से घायल युवक को मेरठ के हायर सेंटर रेफर किया गया है। मेरठ ज़ोन के एडीजी भानु भास्कर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह घटना शुक्रवार को हुई बताई जा रही है। इससे एक दिन पहले, गुरुवार को प्रिंस और गुलजार के बीच विवाद हुआ था। यह विवाद आमने-सामने कार आने के कारण शुरू हुआ था। गांव में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here