Breaking

Your Ads Here

Thursday, June 25, 2026

एडवोकेट राजीव तोमर को राष्ट्रीय लोकदल दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त



नित्य संदेश ब्यूरो

नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की स्वीकृति एवं राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से वरिष्ठ एडवोकेट राजीव तोमर को राष्ट्रीय लोकदल, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

राष्ट्रीय लोकदल नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि एडवोकेट राजीव तोमर अपने अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं जनसरोकारों के प्रति समर्पण के बल पर दिल्ली प्रदेश में पार्टी संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे तथा राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। एडवोकेट राजीव तोमर लंबे समय से सामाजिक, कानूनी एवं जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं। उनकी नियुक्ति को दिल्ली में राष्ट्रीय लोकदल के संगठनात्मक विस्तार और मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल दिल्ली प्रदेश की पूरी टीम ने एडवोकेट राजीव तोमर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से प्रबुद्ध कुमार, रजनीश मलिक, जैस्मिन सिंह, सोनिका आनंद, कंवलप्रीत, एस.एस. सरोहा, अनारजोत सिंह हराह चौधरी, अनिल जोगी एवं मनमोहन भड़ाना शामिल हैं।

सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आशा व्यक्त की कि एडवोकेट राजीव तोमर के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल दिल्ली प्रदेश संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा दिल्ली की जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करेगा।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here