Breaking

Your Ads Here

Wednesday, June 24, 2026

छह माह के नन्हे मासूमों ने भी जुलूस में शामिल होकर अपने हुसैन को याद किया

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। बुधवार को हजरत अब्बास की याद में जगह-जगह नन्हें बच्चों ने सक्का बनकर अलम ए मुबारक उठाए। शहर के अलावा जैदी फार्म और लोहिया नगर में आयोजित मजलिसों में भी हजरत अब्बास की शहादत बयां की गयी और जुलूस निकाले गए। उधर कोठी अतानक स्थित मौलाना अफजाल हुसैन (मरहूम) के अजाखाने सेे जुलूस अलम ए मुबारक (हजरत अब्बास) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बरामद होकर हुसैनाबाद स्थित डा. इकबाल हुसैन (मरहूम) के अजाखाने पहुंचा। यहां काजिम हुसैन जैदी (मरहूम) के अजाखाने से तालिब अली जैदी के प्रबन्ध में दूसरा मन्नती अलम-ए-मुबारक बरामद होकर इसी जुलूस में शामिल हुआ। 

जुलूस घंटाघर, मनसबिया पहुंच कर सम्पन्न हुआ। इस दौरान अन्जुमन तन्जीम ए अब्बास के सफदर अली, काशिफ जै़दी, दारैन और ज़िया जै़दी ने पुरदर्द नोहे पढ़े। जुलूस के प्रबन्धक गजनफर अब्बास और तालिब अली जै़दी रहे। इसके बाद अजाखाना शायक अली (कोटला) से अन्जूमन इमामिया द्वारा कदीमी जुलूस ए अलम बरामबद हुआ। यह जुलूस वैली बाजार और छोटी करबला होता हुआ मनसबिया घंटाघर पहुंच कर सम्पन्न हुआ। जुलूस में हुसैनी सोगवारों ने क़मां का मातम करके अपनी मन्नते पूरी की। जुलूस में अन्जूमन इमामिया के वाजिद अली गप्पू, चांद मिया, रविश और मीसम ने नोहे पढ़े। इसके अलावा 

शास्त्री नगर सेक्टर 10 स्थित डॉ मज़हर जैदी (मरहूम) के अज़ाखाने से भी जुलूस ए अलम बरामद होकर इमामबारगाह पंजतनी पहुंचा। इस दौरान आतिफ जै़दी अपने छः माह के बेटे और बाकर रज़ा अपनी छः माह की नवासी जुड़वा मासूम बच्चों को तपती धूप में साथ लेकर चल रहे थे। यह मन्जर देखकर लोगों के दिलों में करबला की यादें ताज़ा हो गईं और की याद ताजा गईं और हुसैनी सोगवारों की आंखों में आंसू छलक उठे। जैदी फार्म स्थित इम्तियाज हुसैन मंगू (मरहूम) के अज़ाखाने से अयाज़ हुसैन के प्रबन्ध में जुलूस अलम ए अलम बरामद हुआ। उधर आमिर जै़दी के नेतृत्व में सेक्टर 10 से ही एक जुलूस गुरूद्वारा रोड़ से होता हुआ इमामबारगाह पंजतनी पहुंचा। इसके अलावा सैक्टर 4 के विभिन्न अज़ाखानों से अलम-ए-मुबारक बरामद होकर शाहजलाल हाॅल पहुंचे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here