Sunday, June 21, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन

रवि गौतम

नित्य संदेश, परिक्षितगढ अखिल विद्या सेवा ट्रस्ट एवं मिशन शक्ति टीम तेजस्विनी के तत्वाधान में नगर के गांधारी सरोवर प्रांगण में विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया  विष्णु अवतार रुहेला ने कहा कि  योग हमारी सांस्कृतिक पहचान है राष्ट्रीय स्वयं सेवक राजकुमार सिंह ने सूर्य नमस्कार,  कपालभाती आदि एवं पूर्व सैनिक सुनील कुमार त्यागी ने योग के द्वारा स्वस्थ जीवन और एक्यूप्रेशर के बारे में बताया मेरठ की प्रसिद्ध कवयित्री रामकुमारी ने योग दिवस पर कविता प्रस्तुत की 

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस अवसर पर सभी अतिथियों को सम्मान पत्र भी भेंट गए जिसने थाना  के एस आई कुलदीप यादव, अभिषेक सिंह, योगेश कुमार, वही विशेष अतिथि पूर्व सैनिक राजकुमार सिंह को, रजनी अग्रवाल, रिंकू सिंह, स्वीटी सिंह को योग सारथी का सम्मान दिया गया इस अवसर पर छिददा सिंह त्यागी, संतराम सैनी, रामनारायण शर्मा, लक्ष्मी, तेजस्वी ,ओजस्विनी, परीक्षिता, वंशिका, पायल, तान्या, कनिका, अनोखी का विशेष सहयोग रहा आयोजन का संचालन टीम तेजस्विनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वाति चौधरी ने किया वहीं कार्यक्रम अधिकारी पूनम रूहेला ने बताया कि योग शिविर के दूसरे दिन गांधारी सरोवर प्रांगण में निःशुल्क विशाल नेत्र जाँच शिविर एवं एक्यूप्रेशर, एवं प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा अनेक रोगों से सुरक्षा के बारे में बताता जायेगा जिसके लिए डॉ श्राफ हॉस्पिटल से रवि किशन, हीलर निशांत गर्ग मौजूद रहेंगे।

No comments:

Post a Comment