Breaking

Your Ads Here

Friday, June 12, 2026

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की गई आहूत

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कलेक्ट्रेट सभागार में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अन्तर्गत जनपद स्तर पर जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आहूत की गयी। जिलाधिकारी, महोदय द्वारा बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक (अपराध) को निर्देशित किया गया कि अनुसूचित जाति के पीड़ित व्यक्ति यदि थाने पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने जायें तो उनकी प्रथम सूचना रिपोर्ट प्राथमिकता के आधार पर दर्ज की जायें, ताकि पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिल सकें। जिलाधिकारी,महोदय द्वारा बैठक में उपस्थित सदस्यों से कहा कि यदि योजना से सम्बन्धित उनकी कोई समस्या या सुझाव हो तो भविष्य में आहूत होने वाली बैठक में लिखित में समिति के समक्ष प्रस्तुत करें ताकि उसका समयान्तर्गत निस्तारण कराया जा सकें।


जिलाधिकारी द्वारा बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी,मेरठ को निर्देशित किया कि विशेष जांच प्रकोष्ठ, कार्यालय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ से पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने हेतु जो प्रस्ताव प्राप्त होते हैं उनको तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जायें, यदि बजट उपलब्ध न होने के कारण प्रस्ताव लम्बित हो तो तत्काल बजट की मांग निदेशालय, समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से करते हुए पीड़ित व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जायें। इस अवसर पर अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक, (अपराध) मेरठ ,सुनील कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, मेरठ व समिति के अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here