नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पूर्व सैनिक एवं शहीद व दिवंगत सैनिकों की पत्नियों तथा उनके आश्रितों की समस्याओं निस्तारण हेतु जिला सैनिक बन्धु की जून 2026 की मासिक बैठक जिलाधिकारी मेरठ के द्वारा नामित श्री सत्य प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मेरठ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार मेरठ में आयोजित की गयी। बैठक में भूमि संबंधी शिकायतों, विवादो तथा पुलिस से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। कुल 07 आवेदन प्राप्त हुए जिन्हे संबधित विभागों को कार्यवाही हेतु भेज दिया गया। उपस्थित पूर्व सैनिकों ने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मामलों को सुना।
बैठक में भूतपूर्व सैनिक श्री अनिल कुमार चौहान द्वारा जमीन पर कब्जा दिलाने एवं सुरक्षा के संबंध में, भूतपूर्व सैनिक श्री सुखपाल सिंह को शस्त्र लाइसेंस के संबंध में, भूतपूर्व सैनिक श्री भूतपूर्व सैनिक पत्नी रजनी को पारिवारिक विवाद के संबंध में, भूतपूर्व सैनिक धर्मेन्द्र कुमार, के रैम्प बनवाने के संबंध में, और कार्यरत सैनिक कि लम्बित मामलों पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त सैनिक कल्याण निदेशालय लखनऊ से प्राप्त शिकायतो का स्तर भी लिया गया। शहीदों के नाम पर सडकों के नामकरण से संबधित विषय पर भी कार्यवाही नही बढ़ पा रही है। इस विषय पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्लयूडी) की शिकायत आख्या अभी लम्बित है। समस्त सम्बन्धित प्रकरणों को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मेरठ ने जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

No comments:
Post a Comment