Breaking

Your Ads Here

Monday, June 15, 2026

स्वच्छ भारत अभियान देश के लिए बहुत ही बड़ा सराहनीय मिशन: सलीम सैफी

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कन्हैया धर्मशाला शारदा रोड़ पर सैफी संघर्ष समिति (पंजीकृत) के महासचिव मो. सलीम सैफी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन स्वच्छ भारत अभियान के तहत भाजपा के एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज व रक्तदान सेवा संस्था हिंदुस्तानी युनिटी मिशन के अध्यक्ष व पार्षद सुमित शर्मा द्वारा फूल मालाओं व स्मृति चिन्ह भेंटकर मंच पर सम्मानित किया गया। 

इस प्रोग्राम के चीफ गेस्ट धर्मेंद्र भारद्वाज व सुमित शर्मा रहे। प्रोग्राम में शामिल सलीम सैफी ने कहा “स्वच्छ भारत अभियान देश के लिए एक बहुत ही बड़ा सराहनीय मिशन है। जिसके लिए हमें देश ही नहीं पूरे विश्व में मोदी जी के इस देशव्यापी कार्य को सराहा गया।" मोदी जी जहां "सबका साथ सबका विकास" में पूरे देश को साथ लेकर चलते हैं। वह आगे भी इसी तरह देश के हित में और सभी को साथ लेकर कार्य करते रहेंगे।

इस मौके पर शामिल रहे भाजपा पार्षद सुमित शर्मा जी, अश्वनी कौशिक, राकेश गाॅढ़, डा० इमरान, इलियास शेख, दिलशाद अब्बासी, विनीत उपाध्याय, कमल किशोर, शहंशाह खान, इमरान कुरैशी, साहिल ठाकुर, ऋषभ ठाकुर, पुलकित गुप्ता, नितिन शर्मा, तरुण शर्मा, आदि रहें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here