Saturday, June 13, 2026

​ब्रिक्स कृषि सम्मेलन का इंदौर में समापन: 'इंदौर डिक्लेरेशन' और 'ब्रिक्स वाटिका' से दिया वैश्विक संदेश

 

सपना सी.पी. साहू 

​नित्य संदेश, इंदौर। महानगर में चल रहा पांच दिवसीय उच्च स्तरीय BRICS (ब्रिक्स) कृषि सम्मेलन आज संपन्न हो गया। सम्मेलन के अंतिम दिन आज शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि क्षेत्र में वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक नया रोडमैप साझा किया, जिसे 'इंदौर डिक्लेरेशन' का नाम दिया गया है। 


इस डिक्लेरेशन के तहत कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 4 नए नेटवर्क बनाने की एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। सम्मेलन के समापन पर पर्यावरण संरक्षण का एक बड़ा संदेश भी दिया गया; सभी ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों और प्रतिनिधियों ने इंदौर के प्रसिद्ध मेघदूत उपवन का रुख किया, जहां विशेष रूप से तैयार की गई "ब्रिक्स वाटिका" में संयुक्त रूप से पौधरोपण किया गया। 


यह वाटिका अब वैश्विक मित्रता और पर्यावरण चेतना के प्रतीक के रूप में पहचानी जाएगी।


No comments:

Post a Comment