Breaking

Your Ads Here

Wednesday, June 24, 2026

जीटीबी एवेंजर्स और ऋषभ ग्लेडिएटर ने जीते मैच

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 15वें विवेक पांडेय मेमोरिलय क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को सीनियर वर्ग में दो मैच खेले गए। इसमें गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी एवेंजर्स और ऋषभ एकेडमी ग्लेडिएटर की टीम ने मैच जीते।

गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी एवेंजर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। इसमें अरनव ने 42, अली ने 41 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अविरल ने दो, हसन व आईस ने भी दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी किंग्स की टीम 18.5 ओवर में 176 रन ही बना सकी और 13 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से नैतिक ने 44, हमजा ने 40, दीपांशु ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में वैभव ने दो, आहद ने दो, शेहजर ने दो विकेट लिए। अरहान ने 4 बल्लेबाजों को वापास भेजा।

दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ एकेडमी ग्लेडिएटर की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 312 रन बनाए। इसमें कृणाल ने 48 गेंद पर 100 रन की शतकीय पारी खेली। इसमें 18 चौके लगाए। कृष्णा ने 44 व अजय ने 33 रन बनाए। गेंदबाजी में अरहान ने तीन, हसन ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ एकेडमी किंग्स की टीम 201 रन पर ऑल आउट हो गई और 111 रन से हार गई। टीम की ओर से आदित्य ने 45, मन्नू ने 40, नैतिक ने 42 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में रोनित ने 5, कार्तिक, शौर्य ने दो-दो विकेट लिए। इस मौके पर आयोजन सचिव व क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को सीनियर वर्ग में दो लीग मैच खेले जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here