Breaking

Your Ads Here

Tuesday, June 23, 2026

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और आई सी ए क्रिकेट एकेडमी ने जीते फाइनल

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई साकेत क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 15वे विवेक पाण्डेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को जूनियर वर्ग और 12 साल के वर्ग के फाइनल मैच हुए। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी जूनियर और आईसीए क्रिकेट एकेडमी ने जीत प्राप्त की। 

पहले मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी जूनियर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रन बनाए। इसमें  निखिल ने 43 रन बनाए।  लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम 154 रन ही बना सकी। टीम की ओर से श्रेयांश ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में मीत ने तीन विकेट लिए। इसके बाद मुख्य अतिथि व्यापारी नेता रजनीश कौशल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। 

दूसरे वर्ग के फाइनल मैच में आइसीए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन बनाए। इसमें अयान और मोहम्मद ने 42 42 रन बनाए। गेंदबाजी में देव ने 3, कबीर ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी की टीम 190 रन ही बना सकी और 17 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से साहिल ने 43, शौर्य ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में शान ने 3 विकेट लिए।

इसके बाद एक लीग मैच सीनियर वर्ग में खेला गया। इसमें ऋषभ ग्लेडिएटर की टीम ने 119 रन बनाए। इसमें रोनित ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में अक्षित ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलिट क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। टीम की ओर से विश्व ने 84 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रिंस ने 3 विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बुधवार को आईटीआई में सीनियर वर्ग के मैच होंगे। मैच के बाद लखनऊ में हुए हादसे को लेकर सभी खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन धारण किया और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here