Monday, June 22, 2026

ज्योतिराव फुले सुभारती कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी की छात्रा निशा यादव ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन


शाहिद खान 
नित्य संदेश, मेरठ। ज्योतिराव फुले सुभारती कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी की छात्रा निशा यादव ने फिजियोथैरेपिस्ट कोर्स में सफलता हासिल कर कॉलेज और परिजनों का नाम रोशन किया है।  

टीपी नगर क्षेत्र के देवतापुरम कांप्लेक्स निवासी निशा यादव पुत्री संजय यादव ने मेहनत और लगन से पढ़ाई करते हुए कोर्स में अच्छे अंक प्राप्त किए। उनकी सफलता पर कॉलेज प्रशासन, शिक्षकों और सहपाठियों ने बधाई दी। शिक्षकों ने कहा कि निशा ने पूरे कोर्स के दौरान अनुशासन और समर्पण के साथ अध्ययन किया, जिसका परिणाम आज उनके सामने है।  

निशा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में वह समाज में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान देंगी।

No comments:

Post a Comment