Monday, June 22, 2026

मारपीट के बाद युवक फांसी पर लटका, मौत

शाहिद खान 
नित्य संदेश, मेरठब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित माधवपुरम अंबेडकर नगर में एक युवक राहुल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 

परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार शाम राहुल के ससुराल पक्ष के 8 से 10 लोग उसके घर पहुंचे और राहुल, उसकी मां, भाई तथा भाभी के साथ मारपीट की। इस दौरान राहुल की मां के हाथ में चोट आने की भी बात कही जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

परिजनों के अनुसार, राहुल ने देर रात करीब 3:30 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।राहुल के परिजन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

वहीं पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment