Breaking

Your Ads Here

Sunday, June 21, 2026

शिक्षकों व छात्र/छात्राओं ने सामूहिक रूप से योग किया

 

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़ विश्व योग दिवस पर कंपोजिट विद्यालय अतलपुर में शिक्षकों व छात्र/छात्राओं ने सामूहिक रूप से योग किया। सभी ने सूर्य नमस्कार, ताडासन, मंडूकासन, शीर्षासन, कपालभाति, अनुलोम- विलोम आदि आसन व प्राणायाम कियें, इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि योग हमारी पुरानी विधा है, जो भारत ने दुनिया को दी हैं। यदि प्रतिदिन योग किया जाये तो सदैव स्वस्थ व सुखी रहेंगे!  

इस अवसर पर रश्मि, राहुल कुमार, नितिन कुमार, विनय कुमार, मुजफ्फर जमाल,  शालिनी शिवानी, राजवती, शुभ, आयुष, मोहित, रिहान आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here