नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आभा मानव मंदिर वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन, पंचवटी कॉलोनी, मेरठ में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन सुनीता गर्ग, आशा गर्ग विनीता अग्रवाल ,आभा गोविल जी द्वारा किया गया। रचना ने श्री राधे गोविंदा मन भज ले हरि का प्यारा नाम है गाया।
मधु मिश्रा ने 'राधे कौन से पुण्य किये तूने 'गाकर सबको भाव विभोर कर दिया। मानस ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। योग दिवस पर सभी आगंतुकों व बुजुर्गों को योग की सरल क्रियाएं कराई गई व ओम ध्वनि का गुंजन कराया गया व सभी को सामूहिक ध्यान कराया गाया। विनीता ने मेरा पल पल बीता जाए मुख से जप ले नमः शिवाय गाकर भोले शंकर की आराधना की। योग व ध्यान के महत्व को बताते हुए विनीता जी ने कहा की योग मेव ध्यान ईश्वर की ओर बढ़ने व उसका एहसास दिलाने में बहुत महत्वपूर्ण है। निरंतर योग व ध्यान से शरीर व आत्मा शुद्ध होते हैं। अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

No comments:
Post a Comment